
लक्ष्य न्यूज़ शशि भूषण गुप्ता पुसौर जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर सी एस गौराहा के कुशल निर्देशन में एवं आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर देवाशीष राय चौधरी की कुशल नेतृत्व में समीपस्थ ग्राम बुनगा औषधालय मे पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय नायक (एम एस) के द्वारा बुनगा में शिविर लगाकर510 मरीजों का निशुल्क उपचार किया गया आम जनता को आयुर्वेद के प्रति जागरूक कर निशुल्क उपचार किया जा रहा है। बुनगा क्षेत्र के लगभग 10-15 गांव मरीज शिविर में आकर निशुल्क लाभ उठा रहे हैं लगातार प्रचार प्रसार एवं उपचार से लोगों का आयुर्वेद के प्रति विश्वास बढ़ते जा रहा है।

जिसका परिणाम आयुर्वेद संस्था में ओ पी डी संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। गांव के सरपंच जन प्रतिनिधि एवं मितानीनो को पूर्व से सूचित कर दिया जाता है जिससे कि स्थानीय लोगों मे अच्छे से प्रचार प्रसार हो सके। शिविरों मे ज्यादतर वात, उच्चरक्तचाप, उदर, कास, चर्मरोग, दौरबलता इत्यादि के रोगी पाए गए। डॉ जागृति पटेल द्वारा शिविरों में स्वस्थ जीवन शैली, बीपी एवं शुगर से बचाव,योगसान, वातरोग जरारोग के पंपलेट वितरण कर पथ्य अपथ्य, दिनचर्या,ऋतुचर्या, परहेज पर समझाईश दी गई। सितंबर माह में सिहा, बालपुर, बाराडोली, चंघोरी, परसापाली में शिविर लगाया गया। औषधि वितरण एवं व्यवस्था भोज कुमार मालाकार एवं राजेश साव द्वारा किया गया।





