ब्रेकिंग

कैण्टीन संचालन के लिए 9 अक्टूबर तक मंगाए गए निविदा

रायगढ़, 26 सितम्बर 2025/ कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर रायगढ़ में स्थित कैण्टीन संचालन के लिए 9 अक्टूबर 2025 को अपरान्ह 3 बजे तक निविदा मंगाए गए है। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि एवं समय पर प्रभारी अधिकारी नजरात शाखा जिला कार्यालय रायगढ़ के समक्ष निविदा पेश कर सकते है। निविदा उसी दिन शाम 5 बजे खोली जाएगी जिसमें स्वयं या उनके प्रतिनिधि उपस्थित हो सकते है।

कार्यालय कलेक्टर रायगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 एवं 2026 में कैण्टीन संचालन के लिए वार्षिक ठेका पर दिए जाने हेतु निर्धारित नियम एवं शर्तों के अधीन योग्य अनुभवी व्यक्ति, संस्थान, समूह से वार्षिक किराए पर संचालित करने हेतु निविदा मंगाए गए थे। किन्तु निविदाकारों की अपेक्षित न्यूनतम संख्या की पूर्ति नहीं होने के कारण पुन: निविदा आमंत्रित की जा रही है। निविदा हेतु आवश्यक शर्ते व कार्य का विवरण/ आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में जिला नाजिर, जिला कार्यालय, रायगढ़ के पास 500 प्रपत्र शुल्क पर सूचना प्रकाशन तिथि 9 अक्टूबर 2025 तक प्राप्त की जा सकती है अथवा जिले की वेबसाईट www.raigarh.gov.in में भी अवलोकन कर निविदा प्रपत्र प्राप्त किया जा सकता है। इस स्थिति में निविदा शुल्क ड्राफ्ट/ चेक के माध्यम से अनिवार्य जमा करना होगा। इस संंबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के जिला नाजिर, कलेक्ट्रेट, रायगढ़ में संपर्क कर सकते है।