
लक्ष्य न्यूज़ शशि भूषण गुप्ता पुसौर – जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर गौराहा एवं पुसोर ब्लॉक के आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर देवाशीष राय चौधरी की मार्गदर्शन में आयुर्वेद औषधालय बुनगा के डॉ अजय नायक के नेतृत्व में योग प्रशिक्षक दुलामनी रजक के द्वारा प्रातः 7.30 से 8.30 बजे तक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिछोर उमरिया में योगाभ्यास करवाया गया। जिसमें लगभग 400 छात्र छात्राओ ने भाग लिया। योग से जुड़े विभित्र आसान योग की विधि सहित भ्रामरी, भृस्तिका प्राणायाम

, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, सहित विभिन्न आसनों जैसे हास्यआसान, चक्रासन, ताड़आसान, अर्धचक्रासन, वृक्षासन, शीर्षाशन सहित सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। तदुपरांत डॉ जागृति पटेल ने किशोरी बलिकाओ को मासिकधर्म, महिलाओ,बलिकाओ को होने वाली रोग उनसे जुड़ी विभिन्न शंकाओ के बारे में विस्तार से चर्चा किये। लगभग एक घंटे के सत्र मे बलिकाओ ने उत्साह के साथ अपने समस्या को साझा किये।

शिक्षिकाओ ने बलिकाओ को निर्भीक होकर समस्या बताने में बहुत ही महत्व पूर्ण योगदान दिये। डॉ अजय नायक ने 9 वी से 12 वी तक लड़को के लिए युवा सवाद एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजन किया। जिसमें छात्रों को स्वस्थ जीवन शैली से संबंधित आयुर्वेद के अनुरूप दिनचर्या, ऋतुचर्य, आहार विहार, घरेलू उपचार, औषधीय पौधों की जानकारी, इत्यादि के बारे विस्तार से बताया गया। सभी बच्चों को योगाभ्यास, स्वस्थ्य जीवन शैली, रक्ताल्पता, इत्यादि के पंपलेट प्रदाय किया गया जो उनके दैनिक जीवन में अवश्य ही लाभकारी होंगे। डॉ नायक ने बताया कि निरोग रहने के लिए योग परम आवश्यक है। योग सिर्फ एक व्यायाम ही नहीं बल्कि जीवन में वैचारिक बदलाव का भी सशक्त माध्यम है। नियमित योग से शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक शांति का मार्ग भी प्रशस्त होता है। स्कूली बच्चों को प्रतिदिन एक घण्टा योगाभ्यास के लिए प्रेरित भी किया गया। साथ ही अपने जीवन में आयुर्वेद के अनुरूप जीवन जीने एवं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति अपनाने के लिए अपील किया गया।आयुर्वेद के प्रति बढ़ते झुकाव को सराहनीय बताते हुए कहा आयुर्वेद पद्धति से इलाज जीबन शैली को परिवर्तित करता है। योग शिविर में बच्चों को स्वच्छता एवम नशा मुक्ति के लिए भी प्रेरित कर जागरुक किया। जिला आयुष अधिकारी डॉ गौराहा ने छिछोर उमरिया में आयुर्वेद के प्रचार प्रसार एवं विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन हेतु डॉ अजय नायक, डॉ जागृति पटेल, प्राचार्य श्री गुणमणि भोई, पी टी आई तरुण नायक, सुकलाल पटेल, चंद्रकला नायक, रश्मि पटेल, अन्नपूर्ण देवंगन, विनीता प्रधान, एम एस राठिया, मीनाक्षी सोनी, एस एस सिंगार, अनुपमा मिश्रा सुरेंद्र बारीक, पी सी एवम पी के गुप्ता, सहित समस्त शिक्षक एवं फार्मासिस्ट भोज मालाकार, राजेश साव को सराहनीय कार्य के लिए प्रसन्नता जाहिर करते हुए आभार प्रकट किये।




