ब्रेकिंग

दिनांक 01.03.2026 खरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव — हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

 

रायगढ़, 1 मार्च। खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परासकोल में आज सुबह एक युवक का शव खेत में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मृतक की पहचान *अनिल कुमार चौहान (उम्र 35 वर्ष), पिता स्व. प्यारेलाल चौहान* निवासी ग्राम परासकोल के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, थाना खरसिया और साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

मृतक की बहन खुशबू चौहान (उम्र 23 वर्ष) ने बताया कि कल शाम उसका भाई गांव के उसके दोस्त के साथ दूसरे गांव जाकर खाना-पीना किया था। रात्रि लगभग 9-10 बजे उसने सड़क की ओर हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनी, किंतु ध्यान नहीं दिया। आज सुबह भाई का शव खेत में पड़े होने की सूचना पर जाकर देखी, उसके शरीर पर पेट, गले एवं अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए।

थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर पंचनामा कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु खरसिया अस्पताल भेजा गया है।

खरसिया पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है तथा हत्या के हर पहलू से गहन जांच जारी है।