ब्रेकिंग

सेवानिवृत्ति समारोह में भावुक हुए डी.एल. चौधरी, गांव वालों ने दी भावभीनी विदाई.

 

लक्ष्य न्यूज़,अशोक सारथी धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत धौंराभांठा के सामुदायिक भवन में 31 अक्टूबर2025 शुक्रवार दोपहर को सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी डी.एल. चौधरी जी के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में एक स्नेहपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ग्रामीणों, सहकर्मियों एवं विभागीय अधिकारियों ने डॉ. चौधरी को भावभीनी विदाई दी।

 

कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे हुई, जहाँ डॉ. चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी का पुष्पहार एवं श्रीफल से स्वागत किया गया। इसके पश्चात विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

उद्बोधन सत्र में डॉ. चौधरी के जीवन परिचय को विस्तार से प्रस्तुत किया गया। डी.एल. चौधरी, जिनका जन्म 20 अक्टूबर 1963 को ग्राम गौरवहरी (वि.ख. तमनार, जिला रायगढ़) में हुआ था, ने वर्ष 1987 में अपने शासकीय जीवन की शुरुआत पशु चिकित्सा क्षेत्र सहायक के रूप में की थी। लगभग चार दशकों की सेवा के दौरान उन्होंने तमनार क्षेत्र के पशुधन विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया।

आपकी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम-वाहमा एवं पूर्व शिक्षा ग्राम-लुडेग एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा पत्थलगांव एवं महाविद्यालयीन शिक्षा अंबिकापुर में संपन्न हुई। एवं आपका विवाह वर्ष 1987 में ग्राम-गारे वि०ख० तमनार से हुई है। वर्तमान में आपके दो लड़का एवं एक लड़की है। बड़ा लड़का जयशंकर चौधरी वर्तमान में रायगढ़ केंद्रा बैंक में प्रबंधक के पद पर पदस्थ हैं। लड़की दीपा चौधरी शिक्षिका के पद पर हमीरपुर शासकीय विद्यालय में पदस्थ हैं।

आपकी प्रथम नियुक्ति 31.03.1987 को पशु चिकित्सा क्षेत्र सहायक के पद पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें रायगढ़ में हुई। तत्पश्चात् आपकी पदस्थापना पशु औषधालय धौराभांठा में हुई। आपने कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण हेतु वर्ष 1992-93 में मंडला जबलपुर एवं भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इनकी सेवाओं की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डीएल चौधरी न केवल एक कुशल अधिकारी रहे, बल्कि एक सहज, मिलनसार एवं जनसेवाभावी व्यक्तित्व के रूप में क्षेत्र में जाने जाते हैं। उन्होंने घर-घर जाकर पशुओं की चिकित्सा कर लोगों का विश्वास जीता।

समारोह में सरपंच प्रतिनिधि हेमसागर सिदार, उपसरपंच यशपाल बेहरा, तथा विभाग के सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत्त – डॉ. जे.एल. कुशवाहा, ए.के. चौधरी, एच.आर.राठिया, उत्तरा कुमार निषाद, राम प्रसाद सिदार एवं वर्तमान तमनार क्षेत्र में पदस्थ अधिकारी – डॉ. डी. आर. प्रधान अतिरिक्त उप संचालक रायगढ़ के अलावा विकासखंड तमनार के विकासखंड प्रभारी डॉक्टर बी.पी. सिदार एवं डॉक्टर चितरंजन सिदार प्रभारी पशु चिकित्सा के साथ एस. एन. पटेल, ए.के .चौबे, ए.एन.पटेल, जी.एस. ठाकुर, आर.आर सिदार, आर.डी.चौहान एवं समस्त कर्मचारी पशुधन विकास विभाग तमनार भी उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से उनके उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चौधरी की सेवाएं सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन किया गया।