ब्रेकिंग

ओ. पी. जिंदल हायर सेकेंडरी स्कूल, कुंजेमुरा के विद्यार्थियों ने स्पर्धा 2.0 पूंजीपथरा में गाड़ा विजय का परचम

 

लक्ष्य न्यूज, अशोक सारथी धौंराभांठा:- जिले के तमनार ब्लॉक के ओ. पी. जिंदल हायर सेकेंडरी स्कूल, कुंजेमुरा के विद्यार्थियों ने ओ. पी. जिंदल विश्वविद्यालय, पूंजीपतरा में आयोजित स्पर्धा 2.0 कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के बीच हुई इस प्रतिस्पर्धा में छात्रों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर शीर्ष स्थान प्राप्त किए, जो विद्यालय समुदाय के लिए गौरव का विषय है।

कार्यक्रम में उमा प्रिया, निबेदिता महाराणा और आराध्या सामल की बैडमिंटन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं समूह नृत्य प्रतियोगिता में मोनिका वैष्णव, शिफा रानी, दुर्गा सिदार और ईशा कलैत की टीम ने आकर्षक प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान हासिल किया।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

इसी क्रम में, अनुराधा पटेल ने अपनी समझ और विज्ञान विषय में गहरी पकड़ का परिचय देते हुए विज्ञान प्रश्नोत्तरी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

विजयी प्रतिभागियों को ओ. पी. जिंदल विद्यालय समूह के डीन आर. के. त्रिवेदी द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को पारितोषिक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए, जिसने उनके उत्साह और आत्मविश्वास को और बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजयी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। विद्यालय ने शिक्षकों—श्रीमती पुष्पा शर्मा, मोनोजीत घोष और विशाल सिंह गौतम—के मार्गदर्शन और सतत प्रयासों की भी प्रशंसा की।

विद्यालय के प्राचार्य के. ए. शर्मा ने छात्रों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विद्यालय की प्रतिष्ठा को और ऊँचा किया है।