ब्रेकिंग

सुजला योजना से किसान लाभान्वित हो रहे हैं बिना बिजली बिल से फसलों का पूरा लाभ भी ले रहे

लक्ष्य न्यूज़ शशि भूषण गुप्ता  पुसोर सौर सुजला योजना से न केवल किसान लाभान्वित हो रहे हैं बल्कि किसान सिंचाई व्यवस्था में बिना बिजली बिल से फसलों का पूरा लाभ भी ले पा रहे हैं उक्त बातें  से चर्चा करते हुए विक्रम वर्मा जिला प्रभारी क्रेड़ा रायगढ़ ने विगत दिनों पुसौर प्रवास में कहा श्री वर्मा ने यह भी कहा कि सौर सुजला का उद्देश्य किसानों को सिंचाई आवश्यकताओं के लिए और किसानों को शासन द्वारा अनुदान पर स्थाई पंप उपलब्ध कराकर किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 1 नवंबर 2016 को यह योजना शुरू की गई है और सौर पंप के उपयोग से राज्य में कृषि उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ भूजल संरक्षण एवं संवर्धन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलती है योजना के तहत 3 एचपी और 5 हॉर्स पावर क्षमता की सोलर पंप स्थापित करने का प्रावधान है श्री विक्रम वर्मा ने यह भी बताया कि सोर सुजला योजना फेस 9 में कुल 390 नग सोलर पंप का स्थापना का कार्य लक्ष्य प्राप्त हुआ है जिसमें 250 नाग का सोलर पंप की स्थापना कार्य पूर्ण किया जा चुका है शेष 140 नाका सोलर पंप की स्थापना का कार्य प्रगति पर है वर्तमान में 300 नाग आवेदन लंबित है जो कि भविष्य में क्रीड़ा प्रधान कार्यालय रायपुर से लक्ष्य प्राप्त होने पर सोलर पंपों की स्थापना की जाएगी