
आज 28 दिसंबर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सर्व प्रथम वरिष्ठ जनो का सम्मान किया गया

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शाखा यादव जी ने कहा कि 28 दिसंबर 1885 को स्थापित देश की सबसे पुरानी और लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज अपना गौरवशाली स्थापना दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसान, मजदूर, महिला, युवा, आदिवासी और वंचित वर्गों की आवाज़ को मजबूती दी है।

शेखा यादव जी ने कहा कि मनरेगा, सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे ऐतिहासिक कदम कांग्रेस की जनकल्याणकारी सोच के प्रतीक हैं। आज जब देश में महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और मजदूरों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला जी ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नींव ही सामाजिक न्याय, समानता और श्रमिक हितों की रक्षा पर रखी गई है। उन्होंने कहा कि 1885 में स्थापित कांग्रेस ने देश को आज़ादी दिलाने से लेकर संविधान निर्माण तक, हर दौर में मजदूरों, किसानों और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। मनरेगा जैसी योजनाएँ इसका जीवंत उदाहरण हैं, जिन्होंने करोड़ों मजदूरों को सम्मानजनक रोजगार प्रदान किया।
अनिल शुक्ला जी ने कहा कि आज के समय में मजदूर वर्ग पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, उनकी मजदूरी छीनी जा रही है, रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं और उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं देश की संपत्तियाँ चुनिंदा पूंजीपतियों, विशेषकर अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों, को सौंपी जा रही हैं, जबकि आम मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहा है।
पूर्व अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी इन अन्यायपूर्ण नीतियों के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष करती रहेगी और मजदूरों, किसानों तथा आम जनता के हक़ की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ेगी।
अंत में ग्रामीण जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त किया।




