ब्रेकिंग

स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस 

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़  स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड, टेमटेमा फैक्ट्री यूनिट में उत्पादन कार्य पूरी तरह सुचारु रहा।SID एवं पावर प्लांट विभागों ने उच्च स्तर की कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया। इन विभागों के सहयोग से संयंत्र की दैनिक गतिविधियाँ निर्बाध चलीं। कर्मचारियों की सतर्कता और समर्पण उल्लेखनीय रहा। इसी क्रम में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।

प्रबंध निदेशक श्री विकास अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस अवसर पर कहा कि “कर्मचारियों की सामूहिक निष्ठा, अनुशासन और सतत परिश्रम के परिणामस्वरूप ही हम विषम एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी श्रेष्ठ कार्य निष्पादन सुनिश्चित कर पा रहे हैं। आगामी समय में भी इसी सहयोगात्मक भावना के साथ कार्य करते हुए संगठन को निरंतर प्रगति एवं नवीन उपलब्धियों की ओर अग्रसर करना हमारा संकल्प है।”

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

सभी कर्मचारियों ने समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाई। समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

गणतंत्र दिवस पर कर्मचारियों के उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान 

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। SID डिवीजन और पावर प्लांट विभाग ने संचालन में निरंतरता बनाए रखी। तकनीकी टीम की तत्परता से उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ। इस हेतु डायरेक्टर विकास अग्रवाल ने SID डिवीजन एवं पावरप्लांट की टीम का सम्मान करते हुए उन्हें पुरुस्कृत किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभी अधिकारियों ने भाग लिया। राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरुआत हुई।

गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए प्रबंध निदेशक श्री विकास अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा “कि कर्मचारियों की सामूहिक प्रतिबद्धता एवं अनुशासित कार्य संस्कृति के कारण संगठन कठिन परिस्थितियों में भी प्रभावी संचालन सुनिश्चित कर पाया है। उन्होंने कहा कि इसी सहयोगात्मक दृष्टिकोण के साथ संगठन को निरंतर प्रगति और नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर किया जाएगा।“

सुरक्षित कार्य संस्कृति पर विशेष चर्चा की गई। कर्मचारियों को भविष्य के लक्ष्यों हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम ने संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया।