ब्रेकिंग

कोतरलिया विद्यालय में एसबीआई ने 10 छात्राओं को किया निःशुल्क साइकिल का वितरण

कारपोरेट सामाजिक दायित्व गतिविधियों के तहत भारतीय स्टेट बैंक द्वारा आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोतरलिया, रायगढ़ में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंधित 10 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई।

भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री धर्मेंद्र रावत ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने नैतिक एवं टिकाऊ विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए कारपोरेट सामाजिक दायित्व के क्षेत्र में सराहनीय कदम उठाए हैं। बैंक की यह पहल केवल मुनाफा कमाने तक सीमित न होकर समाज, शिक्षा और पर्यावरण को सशक्त बनाने की दिशा में केंद्रित है। इसी क्रम में शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यावरण संरक्षण जैसी गतिविधियों के माध्यम से एसबीआई निरंतर सामाजिक योगदान दे रहा है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ जिले में एसबीआई बैंक ने कारपोरेट सामाजिक दायित्व गतिविधियों के तहत ने गत दिवस आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के 7 मेधावी छात्रों को को निःशुल्क लैपटॉप वितरित किए है जिन्होंने 10वीं पास की है और उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। इसी तरह वर्ष 2024 में भी 5 बीपीएल श्रेणी के मेधावी छात्रों को लैपटॉप दिए गए थे। साथ ही 2025 में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के 40 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया था। इस अवसर पर बीईओ श्री संजय कुमार पटेल, लीड बैंक मैनेजर श्री कमल किशोर सिंह, श्री चूड़ामणि पटेल, श्री सियाराम पैंकरा एवं श्री पीयूष कुमार उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)