ब्रेकिंग

एलआईसी अभिकर्ता संघ ने मनाया नववर्ष मिलन समारोह

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़। भारतीय जीवन बीमा निगम रायगढ़ शाखा के अभिकर्ता साथियों द्वारा नगर वन में नव वर्ष 2026 की प्रथम मीटिंग पिकनिक के रूप में मनाई गई। उक्त पिकनिक में बिलासपुर मंडल के मंडल अध्यक्ष इमरान आलम, संतोष साहू,प्रीतम सिंग,नितिन त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। रायगढ़ शाखा के सचिव अरविन्द कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की शुरूआत की। साथ ही शाखा अध्यक्ष नरेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष टी श्री निवास राव अपने उद्घोषणा में संगठन को मजबूती के संदर्भ में बाते कही, फिर भोजन पश्चात खेल आयोजन हुआ। जिसमें महिला और पुरुष अभिकर्ता ने खूब आनंद उठाया।प्रशासनिक अधिकारी पंकज केशर वानी द्वारा पुरस्कार वितरण कर

पिकनिक का समापन किया गया। उक्त आयोजन को सफल बनाने में मिलन गुप्ता, समीर गुप्ता, टी श्रीनिवास राव, चन्दन अग्रवाल,राजू मिरि, महेंद्र देवांगन,सुरेश देवांगन, हरि शंकर साव,अरविन्द कुमार शर्मा का शतप्रतिशत सहयोग मिला।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)