ब्रेकिंग

सरिया अकाडल अस्पताल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 150 मरीजों ने उठाया लाभ

लक्ष्य न्यूज़ सरिया स्थित अकाडल अस्पताल में जनहित को ध्यान में रखते हुए एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के करीब 150 मरीजों ने भाग लेकर निःशुल्क चिकित्सीय सेवाओं का लाभ उठाया।

स्वास्थ्य शिविर के दौरान मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। शिविर में अस्पताल के डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

अकाडल अस्पताल के डॉक्टरो ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे समय रहते अपनी स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान कर सकें।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।