ब्रेकिंग

उत्तम मेमोरियल कॉलेज के रा.से.यो. शिविर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ 

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़  शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबद्धता प्राप्त उत्तम मेमोरियल कॉलेज पटेलपाली रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर समन्वयक डॉ. रविंद्र चौबे, जिला संगठक श्री भोजराम पटेल, उत्तम मेमोरियल कॉलेज के चेयरमेन श्री गौतम चौधरी, डायरेक्टर श्री संजय चौधरी प्राचार्य डॉ.गोमती सिंह के मार्गदर्शन एवं श्री सौदागर चौहान कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय योजना के नेतृत्व में शिविर का आयोजन ग्राम खोखरा में दिनांक 17 नवंबर 2025 से 23 नवंबर 2025 तक आयोजित होनी है l आज दिनांक 19/11/2025 तृतीय दिवस के बौद्धिक परिचर्चा में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ.

विनोद कुमार नायक, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं खंड चिकित्सा अधिकारी पुसौर तथा डॉ. उद्धव पटेल स्वास्थ्य केंद्र पुटकापुरी, सुपरवाइजर श्री पटेल जी एवं ग्राम खोखरा के स्वास्थ्य कर्मचारी, श्री धनुर्जय पटेल प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोखरा, श्री मनोज कुमार उपाध्याय, प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला खोखरा उपस्थिति रही I मुख्य वक्ता डॉ. विनोद कुमार नायक ने स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए महिला एवं शिशु स्वास्थ्य , नशा मुक्ति के बारे में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर परिचर्चा एवं मार्गदर्शन दिया गया I विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. उद्धव पटेल जी ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने के उपाय उसके इलाज आदि बिंदुओं को केंद्रित करते हुए नशा मुक्ति को समाज एवं देश की गंभीर समस्या बताते हुए नशा छोड़ने एवं लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया I बौद्धिक परिचर्चा के पश्चात

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दवाई का वितरण किया गया I शिविर में कुल 55 स्वयंसेवक सम्मिलित हुए हैं l तथा साथ ही ग्राम खोखरा में स्थित अलेख महिमा आश्रम का भ्रमण किया गया एवं वहां के संस्थापक बाबाजी अमृत दास जी द्वारा स्वयंसेवकों को आध्यात्मिक एवं बौद्धिक ज्ञान प्रदान किया गया l बौद्धिक सत्र को सफल बनाने में उत्तम मेमोरियल कॉलेज के स्टाफ श्री रजनीश कुमार सिंह , सुश्री निवेदिता चक्रवर्ती , सुश्री श्वेता प्रधान, श्री सुरेन्द्र पटेल एवं समस्त प्राध्यापकों सहित ग्रामवासियों एवं स्वयंसेवकों की विशेष भूमिका एवं योगदान रही l