ब्रेकिंग

भाजपा में नवीन युग की शुरूआत :- अरूणधर दीवान नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ :- जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने कहा नितिन नवीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना भाजपा में नितिन युग की शुरुवात है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चयन की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकताओं ने जश्न मनाया। नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही रायगढ़ में अलग उत्साह देखने मिला उनके प्रभारी रहते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा को चमकीली जीत मिली है। रायगढ़ विधान सभा चुनाव के दौरान भी भाजपा के एक एक कार्यकताओं से उनका सतत संपर्क रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर खुशी का इज़हार किया और आपस में एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी। इस दौरान भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थको की मौजूदगी रही। ऊर्जावान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए इस ताजपोशी को संगठन के लिए नई दिशा देने वाला कदम निरूपित किया।

जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने नितिन नवीन से जुड़े संस्मरण साझा किए। जिला अध्यक्ष अरुण धर ने कहा कि नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और देशभर में भाजपा की नीतियों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन और जनसेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

आयोजन के दौरान“भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारों के साथ असमान गुंजायमान हो उठा।

इस दौरान पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,महापौर जीवर्धन चौहान,सभापति डिग्रिलाल साहू,श्रीकांत सोमावार,विवेक रंजन सिन्हा,कौशलेश मिश्रा,पवन शर्मा,अशोक अग्रवाल,पावन अग्रवाल,स्नेहलता शर्मा,हेमलता चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुलता पटेल,सुषमा खलखो,भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा,सुजीत लहरे,मंजुल दीक्षित,असलम खान,डॉक्टर शिंदे,अनुपम पाल,संजय अग्रवाल,सतनाम सिंह अनिल कटियार,छोटू खान,गोलू यादव,तृषा चौहान सहित पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।