ब्रेकिंग

संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

 

लक्ष्य न्यूज़ कुड़ेकेला  ( रामकृष्ण पाठक)रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने कई पहलुओं पर सूक्ष्म जांच शुरू कर दी है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक़ छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बाँधापाली में 30 वर्षीय बेवा महिला की अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। इस मामले में पुलिस हर दिशा से जांच में जुटी हुई है। जहां मृतिका के संदिग्ध अवस्था मे मिले मृत शरीर को परिजनो ने सुबह देखते ही आस पास के लोगों के साथ साथ गांव के सरपंच व अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। जिसके बाद थाना को सूचना दिए जाने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। उक्त मामले में मिली जानकारी अनुसार प्रथम दृष्टया शारीरिक शोषण के बाद गला घोंट कर मौत को अंजाम देना प्रतीत हो रहा है। बहरहाल, पुलिस के जांच पर ही आगे मामले की खुलासा हो सकता है।