
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ :- वित्त मंत्री सीता निर्मला द्वारा पेश किए बजट को युवा शक्ति का बजट निरूपित करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा ऑरेंज इकोनॉमी, पर्यटन और खेलो इंडिया मिशन के जरिए युवाओं के लिए नए अवसरों द्वार खुलेंगे। भारत को दुनिया का डेटा सेंटर हब बनाने टैक्स में बड़ी छूट दी गई है। इस बजट से एम्प्लॉयमेंट जनरेशन को बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय बजट में युवाओं को खास तौर पर केंद्र में रखा गया है। स्किल डेवलपमेंट, इंटर्नशिप, स्टार्टअप, डिजिटल लर्निंग और रोजगार से जुड़ी स्कीम के जरिए सरकार ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। बजट में पढ़ाई से लेकर जॉब तक के गैप को कम करने पर जोर दिखता है। खासकर टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और लोकल लेवल पर रोजगार सृजन को लेकर युवाओं में नई उम्मीद जगी है। युवाओं ने बजट को अपने फ्यूचर प्लान से जोड़क़र देखा है। बजट में स्किल डेवलपमेंट और इंटर्नशिप को प्राथमिकता देना युवाओं के लिए फायदेमंद है। इससे पढ़ाई के दौरान ही जॉब की तैयारी संभव हो सकेगी। युवाओं के लिए ट्रेनिंग और रोजगार स्कीम पर बजट का जोर भविष्य को लेकर भरोसा बढ़ता है। सुमीत शर्मा ने कहा स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने वाली घोषणाएं युवाओं को खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए प्रेरित करेंगी। यह बजट डिजिटल लर्निंग की दिशा में सही है। डिजिटल एजुकेशन और टेक्नोलॉजी स्किल पर फोकस नए जमाने की जरूरतों के अनुरूप है। युवकों के साथ साथ युवतियों के लिए भी अवसर बढ़ेंगे। एजुकेशन और यूथ एम्पावरमेंट स्कीम से लड़कियों के लिए आगे बढऩे के अवसर बढ़ेगे। स्किल ट्रेनिंग की वजह से युवाओं को जॉब पाने में आसानी होगी। ग्रामीण युवाओं के लिए लोकल लेवल पर स्किल और रोजगार योजना सराहनीय कदम है। बजट से साफ है कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप स्कीम से जॉब से पहले प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा। सुमीत शर्मा का मानना है कि टेक्नोलॉजी से ग्लोबल रास्ता खुलेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेक सेक्टर पर फोकस युवाओं को ग्लोबल लेवल पर मजबूत बनाएगा।यह बजट सिर्फ आज नहीं, बल्कि युवाओं के आने वाले कल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। डिजिटल वर्क और स्टार्टअप सपोर्ट से युवाओं के लिए नए करियर ऑप्शन खुलेंगे। कुल मिलाकर यह बजट युवाओं की जरूरतों को समझने वाला नजर आता है।





