
घरघोड़ा। भाजपा द्वारा गुरुनाम सिंह पोथीवाल को घरघोड़ा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मंडल अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार घरघोड़ा पहुंचने पर गुरुनाम सिंह पोथीवाल का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया तथा ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, गुरमीत सिंह पोथीवाल, प्रवीण मिश्रा,अंबिका सोनी, समय नाथ माझी, टिंकू सोनकर, विजय डंसेना, विजय जायसवाल,अर्जुन सिंह,,भैरव सिंह पोथीवाल हरजोत सिंह, विक्की साहू,,आशीष जायसवाल ,दिलीप साहू, आकाश बंजारे,नरेश गुप्ता, हरचरण सिंह ,रंजीत कनौजिया राजेश गुप्ता ,भगवान दास बैरागी,हंसू गुप्ता ,बीरबल यादव,,विक्की पांडे, आदि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुरुनाम सिंह पोथीवाल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की बात कही।
उन्होंने कहा कि घरघोड़ा क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।




