ब्रेकिंग

लक्ष्य न्यूज़ दिनांक – 17 फरवरी 2026 उधारी रकम के विवाद पर पड़ोसियों के बीच मारपीट, पति-पत्नी गिरफ्तार आरोपियों ने हाथ मुक्के और ब्लेड से हमला कर चोट चहुंचाने की घटना

 

मेडिकल रिपोर्ट में धारदार वस्तु से चोट की पुष्टि होने पर गैर जमानतीय धाराएं जोड़ी गईं

आदतन आरोपी दिलीप सारथी पर पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

रायगढ़, 17 फरवरी । थाना पुसौर क्षेत्र अंतर्गत उधारी रकम के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। घटना के संबंध में 25 जनवरी 2026 को वार्ड क्रमांक 12 सारथी मोहल्ला पुसौर निवासी विक्रम सारथी (29 वर्ष) द्वारा थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके बड़े भाई विक्की सारथी और चाची गुरबारी सारथी के साथ पड़ोसी दिलीप सारथी और उसकी पत्नी दीपा सारथी द्वारा गाली-गलौच कर हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई तथा महिला दीपा सारथी द्वारा ब्लेड से हमला कर उसकी चाची और उसे घायल किया गया।

रिपोर्टकर्ता ने बताया कि उसकी भाभी सरोज सारथी द्वारा करीब 4-5 माह पूर्व पड़ोस में रहने वाली दीपा सारथी को ₹3000 उधार दिए गए थे, जिसे वापस मांगने पर दीपा सारथी विवाद करने लगी और उसका पति दिलीप सारथी भी आकर गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। बीच-बचाव करने पहुंचे विक्रम सारथी और गुरबारी सारथी पर दीपा सारथी ने घर में रखे शेविंग ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे दोनों को चोट आई। रिपोर्ट पर *थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 20/2026 धारा 296, 351(2), 115(2),3(5) भारतीय न्याय संहिता* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान घायल विक्रम सारथी और गुरबारी सारथी के मेडिकल परीक्षण में डॉक्टर द्वारा धारदार वस्तु से चोट होना प्रमाणित किए जाने पर प्रकरण में *गैर जमानतीय धारा 118(1) बीएनएस* को विस्तारित किया गया। आरोपी दिलीप सारथी पूर्व में भी थाना पुसौर का आदतन अपराधी रहा है, जिसके विरुद्ध सड़क दुर्घटना और आबकारी से संबंधित प्रकरण दर्ज हैं तथा उसके विरुद्ध पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए *आरोपी दिलीप सारथी (40 वर्ष) और उसकी पत्नी दीपा सारथी (37 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 12 सारथी मोहल्ला पुसौर* को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपिया के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पुराना शेविंग ब्लेड जब्त किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी  शशि मोहन सिंह का संदेश —

आपसी विवादों को हिंसक रूप देने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है।