ब्रेकिंग

ट्रक और ट्रेलर वाहन में भीषण टक्कर से लगी आग, चालक की दर्दनाक मौत

  लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़  कुड़ेकेला :-रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना सामने आई है जिसमें ट्रक और ट्रेलर वाहन में आमने सामने ज़बरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों वाहनों के सामने वाले हिस्से में भयंकर आग लग गई।

इस दौरान एक वाहन चालक गाड़ी में फंस गया और आग की चपेट में आने से मौके पर उसकी मौत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों में बुरी तरह आग लग गई। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार छाल थाना क्षेत्र के कुड़ेकेला व मुनुन्द गांव के बीच यह घटना हुई है। वहीं, इस बारे में पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर तत्काल पहुंची और हालत को नियंत्रित करने में जुट गई। बताया जा रहा है कि यह घटना ट्रेलर चालक के लापरवाही पूर्वक ओवर टेक करने के कारण हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया था।