ब्रेकिंग

21.02.2026 प्रशासन, एनटीपीसी तलईपल्ली प्रबंधन एवं प्रभावित ग्रामवासियों की त्रिपक्षीय बैठक संपन्न, धरना हुआ खत्म

 

लक्ष्य न्यूज़  रायगढ़।घरघोड़ा एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना से प्रभावित 8 गांवों के ग्रामवासियों, प्रशासन एवं परियोजना प्रबंधन के बीच एक महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय बैठक ग्राम तलईपल्ली के धरना स्थल में दिनांक 20.02.2026 को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) घरघोड़ा ने की। बैठक में तहसीलदार घरघोड़ा, थाना प्रभारी घरघोड़ा तथा एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रभावित ग्रामवासियों की विभिन्न मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिस पर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी। निर्णय लिया गया कि एनटीपीसी में कार्यरत ठेका कंपनियों में प्रभावित ग्रामवासियों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाएगी, जिसके लिए संबंधित कंपनियों के साथ पृथक बैठक प्रस्तावित है। पुनर्वास आवेदन की प्रक्रिया को सुगम बनाने हेतु प्रभावित गांवों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जिनमें पटवारी भी उपस्थित रहेंगे।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

तेंदूपत्ता से संबंधित विषय पर ग्रामवासियों को शासन अथवा न्यायालय में ज्ञापन प्रस्तुत करने के लिए वाहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, पुनर्वास मुआवजा प्रकरणों की जांच में तेजी लाने एवं प्रभावित ग्रामों में अतिरिक्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया गया।

त्रिपक्षीय बैठक में बनी सहमति के पश्चात अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे ग्रामवासियों ने अपना आंदोलन समाप्त करने की सहमति व्यक्त की एवं धरना समाप्त किया। इसके उपरांत शनिवार दिनांक 21.02.2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अध्यक्षता में एनटीपीसी के अधिकारियों एवं संबंधित ठेका कंपनियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रभावित ग्रामवासियों को रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।