ब्रेकिंग

बजट मे सरिया को बड़ी सौगात – बजट में नर्सिंग कॉलेज की घोषणा, अटल चौक में आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न

लक्ष्य न्यूज़ सरिया / बजट 2025–26 में सरिया क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। छत्तीसगढ़ शासन ने सरिया में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की घोषणा की है। इस फैसले को क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा बजट में यह प्रावधान किए जाने के बाद सरिया और आसपास के ग्रामीण अंचल में उत्साह का माहौल है।

[2/24, 9:25 PM] rajesh sharma78073: शिक्षा और स्वास्थ्य को नई दिशा

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

नर्सिंग कॉलेज खुलने से सरिया ही नहीं, पूरे आसपास के गांवों के छात्रों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर बेटियों को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ तैयार होने से क्षेत्र के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूती मिलेगी।

[2/24, 9:26 PM] rajesh sharma78073: क्षेत्र के लोगों का मानना है कि यह निर्णय सरिया के लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करता है। शिक्षा विस्तार और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है।राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी इसे सरिया के भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

[2/24, 9:26 PM] rajesh sharma78073: अटल चौक में आतिशबाजी, मिठाई बांटकर खुशी

घोषणा के बाद सरिया के अटल चौक में जश्न का माहौल दिखा। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मुरारी नायक, भाजपा मंडल सरिया अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, महामंत्री महेश बारीक, कैलाश नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने इस फैसले के लिए आभार जताया।

 

उम्मीदों को पंख

नर्सिंग कॉलेज की घोषणा से सरिया अब शिक्षा और स्वास्थ्य के नए केंद्र के रूप में उभरने की ओर बढ़ रहा है। आने वाले समय में यह संस्थान न सिर्फ युवाओं के सपनों को दिशा देगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास की रफ्तार भी तेज करेगा।