ब्रेकिंग

खेदापाली में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित हेल्पलाइन नंबर की दी गई जानकारी

 

लक्ष्य न्यूज़  कुड़ेकेला:-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के अध्यक्ष न्यायाधीश महोदय श्री जितेन्द्र कुमार जैन एवं जिला सचिव महोदया श्रीमति अंकिता मुदलियार एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति धरमजयगढ़ अध्यक्ष महोदया श्रीमति प्रिया रजक के आदेशानुसार 12 जून को ग्राम पंचायत खेदापाली में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें भावी पीढ़ी को साक्षर बनाने और बालश्रम कभी न अपनाने की बात कही गई। इस शिविर में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस एवं बाल श्रम निषेध अधिनियम 1986 के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में वरिष्ठ माता-पिता भरण पोषण नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के प्रचार प्रसार एवं नालसा नशा पीड़ितों को विधिक सेवाएं योजना 2015 के संबंध में बताया गया। इस दौरान वक्ताओं द्वारा घरेलू हिंसा साइबर अपराध के आईटी एक्ट के सम्बंध जानकारी दी गई। इसके साथ ही नया आधारकार्ड बनाने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। शिविर में उपस्थित लोगों को सलाह दी गई कि बैंकिंग धोखाधड़ी पहचान की चोरी आनलाइन उत्पीड़न अपने बच्चों को इंटरनेट के ख़तरों बारे में बताएं। इस प्रकार के मामलों के बारे में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर जानकारी दी जा सकती है। जानकारी देते हुए बताया गया है कि आगामी लोक अदालत के संबंध में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी का निर्वहन पैरा लिगल वालिंटियर मौसमी शर्मा थाना छाल, अवधेश कुमार सारथी थाना खरसिया, प्रमोद कुमार सारथी थाना भुपदेवपुर करेंगे।