ब्रेकिंग

अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.श्यामाचरण शुक्ल की जयंती पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ 27फरवरी

जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में स्वतंत्रता सेनानी अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.श्यामाचरण शुक्ल जी की जयंती कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने स्व श्यामाचरण शुक्ल जी की स्मृति तस्वीर में माल्यार्पण किया तत्पश्चात सभी कांग्रेसजनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने बताया कि पंडित शुक्ल जी जीवन राष्ट्रसेवा और जनहित के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक रहा। उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा वह मध्यप्रदेश के 3 बार पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके थे , शुचिता एवं सादगी की प्रतिमूर्ति श्री श्यामाचरण शुक्ल जी की जयंती पर हम सभी उन्हें कोटि-कोटि नमन करते है। प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, प्रांतीय प्रवक्ता हरिराम तिवारी,कोषाध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, नारायण घोरे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष राय अग्रवाल, अरुण गुप्ता, नगर निगम उपनेता प्रतिपक्ष विकास ठेठवार,शेख ताजिम, यतीश गांधी,दीपक मंडल, संदीप अग्रवाल, श्रीमती बरखा सिंह,बासु प्रधान,रवि पाण्डेय, गौरांग अधिकारी,दीपक बी सिंह,सोनू पुरोहित,रितेश शर्मा,दीपक भट्ट,शुक्लांबर,प्रताप सिंह,सुरेन्द्र सिंह,घासीदास महंत सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।