ब्रेकिंग

ब्राह्मण सेवा समिति की बैठक सम्पन्न, होली मिलन व जन्मोत्सव कार्यक्रमों की तिथि घोषित

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ भगवान परशुराम मंदिर परिसर में ब्राह्मण सेवा समिति की एक आवश्यक बैठक समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ब्राह्मण समाज का होली मिलन समारोह 7 मार्च, शनिवार को सायं 6:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही रामनवमी जन्मोत्सव 27 मार्च को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। वहीं 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में यह भी बताया गया कि ब्राह्मण सेवा समिति वर्षभर समाजहित एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय रहती है। समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य प्रत्येक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, जिससे समाज के कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होते हैं। वरिष्ठजनों का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन भी निरंतर प्राप्त होता रहता है।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी सदस्यों ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।