ब्रेकिंग

युवती से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को महिला थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

छेड़खानी के विरोध पर युवती और उसकी मां से आरोपी किया धक्का-मुक्की, मारपीट, यवुती के पिता के आने पर मौके से हुआ फरार

महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

 

एसएसपी शशि मोहन सिंह का दो टूक संदेश — “महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा”

 

रायगढ़, 05 मार्च । युवती से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कल दिनांक 04 मार्च 2026 को प्रार्थिया द्वारा महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 4 मार्च की दोपहर गांव का निवासी बृजेश मंहत उम्र लगभग 27 वर्ष नहानी में घुसकर उसे नहाते हुए देखने लगा और फिर नहानी घर में छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे हाथ और थप्पड़ मारा। शोर मचाने पर पीड़िता की मां मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी, जिस पर आरोपी ने पीड़िता की मां के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसी दौरान पीड़िता के पिता भी मौके पर पहुंचे, जिन्हें भी धक्का देकर आरोपी वहां से भाग गया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में *अपराध क्रमांक 14/2026 धारा 74, 75(2), 77, 115(2) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। नव पदस्थ थाना प्रभारी महिला थाना उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त द्वारा तत्काल पुलिस स्टाफ के साथ आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। *आरोपी बृजेश दास मंहत पिता सुकरीत दास मंहत उम्र 26 वर्ष निवासी जूटमिल थाना क्षेत्र रायगढ़* को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक संदीप भगत, राजेश उरांव तथा महिला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—

रायगढ़ जिले में महिलाओं के साथ छेड़छाड़, दुर्व्यवहार और हिंसा जैसी घटनाओं को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान बना रहे।