
लक्ष्य न्यूज़ पुसोर शशि भूषण गुप्ता पुसोर आयुर्वेद चिकित्सा अन्तर्गत उपयोग किये गये दवाओं के प्रतिवर्ति प्रभाव बहुत ही कम देखने को मिलते हैं, कहीं कहीं दवा के ज्यादा उपयोग अथवा अनुपात के विपरीत उपयोग करने से उसके प्रतिवर्ती प्रभाव सामने आते हैं लेकिन इस प्रभाव को भी काबु में कर लिया जाता है इसमें पंचकर्म चिकित्सा एक ऐसा चिकित्सा है जिसका किसी भी प्रकार का कोई रियेक्षन नहीं होता बल्कि इसका सटिक प्रभाव सामने आते रहें हैं और संबंधित मरीज को इसका सीधा लाभ भी मिलता रहा है। उक्ताषय के तथ्यों को लेकर पुसौर के भाठिया कालोनी में डाॅ नंद किषोर खम्हारी के आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा हास्पीटल के ओपनिंग में नगर पंचायत के अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी, उपाध्याक्ष उमेष साव एवं सीएमओ ललित मोहन साहु द्वारा साझा किया गया। ज्ञात हो कि पुसौर में अषासकीय तौर पर कोई आयुर्वेद चिकित्सा प्रतिश्ठान नहीं है ऐसे स्थिति में नीजी रूप से स्थापित यह आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं पंचकर्म संस्थान लोगों के लिये उपयोगी हो सकता है। इस अवसर पर उपस्थित पुसौर आयुश विंग प्रमुख डाॅ चैधरी, डेंटिस्ट डाॅ षरद पंडा सहित अन्य चिकित्सा से जुडे लोगों ने डाॅ. नंद किषोर खम्हारी द्वारा आयुर्वेद चिकित्सा उपलब्ध कराने के इस व्यवस्था का सराहना करते हुये कहा कि पुसौर क्षेत्र में इसकी जरूरत थी जो अब पुरी हो गई है।





