ब्रेकिंग

एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देश के बाद पुसोर क्षेत्र में होली के दौरान नहीं हुआ कोई वारदात

लक्ष्य न्यूज़ पुसौर शशि भूषण गुप्ता  एसएसपी शशि मोहन सिंह के सख्त निर्देश के बाद   पुसौर मे टीआई मोहन भारद्वाज एवं उनका टीम ने होली के पुर्व जहां षांति समिति के बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तथा गणमान्यों से षांति पुर्ण ढंग से होली खेलने की अपील की वहीं क्षेत्र 120 ग्रामों में पेट्रोलिंग के लिये 4 टीम बनाकर सघन मानटरिंग किया जिसके फलस्वरूप होली को लेकर कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आये। ग्राम त्रिभोना में पुराने रंजिष को लेकर एक झगडा सामने आया था जिस पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किये जाने का तथ्य प्रकाष में आया है। इस संबंध में टीआई मोहन भारद्वाज ने बताया कि जिन संवेदनषील ग्रामों में होली को लेकर प्रायः वारदात होते रहे हैं वहां षांति पुर्ण ढंग से होली संपन्न हुआ। त्रिभोना ग्राम जो कि खुषहाल ग्राम से जाना जाता है वहां इस तरह का विवाद हुआ जिसकी उम्मीद पुलिस को नहीं थी। बताया जाता है कि होली में चढे रंग की खुमार होली के बाद इतनी चढी कि पुसौर के तीन तराई के पास जहां लोग स्वच्छ पानी लेने के लिये जाते हैं वहां कृश्णचंद पिता प्यारी यादव नामक युवक पानी लेने गया था कि इतने में ये 3 नषेबाज एक बाईक में सवार होकर गुरूवार के षाम 5 बजे ठोकर मार दिया जिससे उसे गंभीर चोटे तो आये ही वहीं ये स्वयं भी गहरी चोट की वजह से रायगढ रिफर हो चुके हैं। बहरहाल इनके नाम व बाईक की जानकारी सार्वजनिक नहीं हो पाई है और सभी रायगढ के जिला चिकित्सालय में इलाजरत हैं और पुसौर पुलिस इसकी जांच कर रही हैं।…