ब्रेकिंग

पुसौरः भगवान षनिदेव के 22वॉ स्थापना  महोत्सव में भव्य कलष यात्रा  निकली 

 

लक्ष्य न्यूज़ पुसोर शशि भूषण गुप्ता तहसील मुख्यालय पुसौर में भगवान षनिदेव जी का भव्य मंदिर के साथ उनकी स्थापना को अब तक 22 वर्श हो चुके है इस स्थापना को श्रद्धालु जनों के सहयोग से मंदिर के संचालकों द्वारा प्रति वर्श एक महोत्सव के रूप में मनाते रहे हैं। जिसके लिये पुरी सिद्दत से जहां तैयारी की जाती है वहीं श्रद्धालुओं का लगाव भी दर्षनीय रहता है। होली के आसपास ही यह आयोजन होता रहा है और कभी कभी अपरिहार्य कारण वष समय को आगे पीछे किया जाता है इसी कडी में बिते षुक्रवार को स्थापना के महोत्सव को लेकर कलष यात्रा का आयोजन हुआ जिसमें नगर के मातृषक्तियां कलष लेकर अघ्र्य लाने बडे तालाब गये इनके आगे बाहर से लाये गये जात्रा पार्टी का जत्था रहा जो आकर्शण का केन्द्र बना जिसके फलस्वरूप् लोग घर से निकल कर जहां मनोरंजन किये वहीं मातृषक्तियों द्वारा कलषों को कई लोगों ने प्रमाण कर भगवान षनि देव को स्मरण किया। कलष स्थापना के बाद, मंदिर में पुजा पाठ के साथ आरती की गई और रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। ज्ञात हो कि षनिदेव मंदिर से जुडे सभी कार्यक्रमों को संचालित करने के लिये एक समिति बनाई गई है जिसमें व्यवस्था अनुसार फेर बदल भी होता रहा है। जानकारी के मुताविक वर्तमान इसके अध्यक्ष हरिहर साव एवं राजकुमार गुरूजी, उपाध्यक्ष बलराम सौरा व ध्वजाराम सौरा, सचिव सुभशचंद बारीक, कोशाघ्यक्ष घनष्याम पटेल हैं वहीं प्रमुख सदस्यो के रूप में नगर के सभी पार्शदों को जोडा गया है और संरक्षक के रूप में अध्यक्ष मानी मोहित सतपथी एवं दधिबामन साव जी को मनोनित किया गया है। उल्लेखनीय है कि षनिवार को प्रमुख पुरोहितों के वैदिक मंत्रोचार से महोत्सव संपन्न होगा जिसमें अन्न प्रसाद का वितरण सम्मिलित रहेगा।