ब्रेकिंग

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लाक कांग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर कार्यकारणी की हुई नियुक्ति

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ 7 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय दीपक बैज जी ने जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष शाखा यादव द्वारा प्रस्तावित ब्लाक कांग्रेस कमेटी की कार्यकारणी पदाधिकारियों की सूची का अनुमोदन प्रदान करते हुए तदाशय का नियुक्ति पत्र प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ को प्राप्त हुआ जिसमें ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में नियुक्त कार्यकारणी की सूची अग्र अनुसार है कोषाध्यक्ष महेंद्र बंसल,उपाध्यक्ष के पदाधिकारियों में राकेश चौधरी,पूर्णानंद शर्मा,रियाज मोहम्मद,काशी सांडे, चंदन दास एवं फहद अली,महामंत्री के पदाधिकारियों में सुमित मीरि,सोनू पुरोहित,सोनू चौहान,रितेश शर्मा ,संतोष एक्का , गौरव साव, आमिर खान,प्रमोद देवांगन, सचिव के पदाधिकारियों में गुलशन कुमार साहू,स्नेहा पोद्दार,अनुभव जिंदल,कमर अली,किशन चौहान, नयन पटेल, ऊशेस कुमार,धीरज देवांगन, श्रीमती सुषमा कुजूर, बाजूल खान एवं कार्यकारणी सदस्यों में आशीष श्रीवास अजय यादव, अरविंद कुमार,रजत मांझी,सलामत वारसी युश यादव को नियुक्त किया गया है।

शाखा यादव ने सभी अनुमोदित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा वे संगठन के कार्यक्रमों को गति प्रदान करने हेतु तत्काल अपनी जिम्मेदारी ग्रहण करें और कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप सक्रियता से अपने दायित्व का निर्वहन करें।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)