ब्रेकिंग

सोनिया नगर गुरुद्वारा में सुखमणि साहिब पाठ कर सतनाम सिंह का सम्मान

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ सोनिया नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार साहिब में आज सिख समाज द्वारा विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाअल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री सतनाम सिंह तथा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल घरघोड़ा के अध्यक्ष गुरुनाम सिंह को नवीन दायित्व मिलने पर समाज की ओर से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर गुरुद्वारे में सुखमणि साहिब का पाठ किया गया तथा कीर्तन के माध्यम से संगत ने गुरुबाणी का रसपान किया। इसके पश्चात अरदास की गई और समाज की ओर से सतनाम सिंह को स्वरूप पहन कर सम्मानित किया गया। स्वागत के बेला में उपस्थित जिला भाजपा महामंत्री विकास केडिया,भाजपा अल्पसंख्यक  जिला अध्यक्ष असलम हुसैन,भाजपा जिला आईटी सेल अंशु  टुटेजा अनिल कटारिया एवं कार्यक्रम में उपस्थित रविंद्र सिंह भाटिया, सतवीर सिंह भाटिया, महेंद्र सिंह भाटिया भरपुर सिंह भाटिया, संजू राठौड़, बंटी सिंह, पुचीया सिंह गुरुमीत सिंह पोथीवाल, सतवीर सिंह सतवेदर सिंह पोथीवाल, निखिल सिंह, जैकी सिंह, सतपाल सिंह पोथीवाल, देव सिंह, दीप सिंह, रवि सिंह, हरचरण सिंह, चाहत सिंह, राजा सिंह, जग्गा सिंह, रुस्तम सिंह भाटिया, राहुल सिंह दी गवा राहुल सिंह भाटिया निक्की सिंह भाटिया, प्रीति कौर पूजा कौर रबजी सिंह परी कौर, डोली कौर, भजन कौर, सुमन कौर किरण कौर, बेबी कौर कमलेश कौर, हरजीत कौर संगत एवं समाज के लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से परिपूर्ण रहा।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)