ब्रेकिंग

बेहरापाली गांव में महिलाओं के लिए दो दिवसीय नि:शुल्क आजीविका प्रशिक्षण आयोजित

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ MSP steel and power Ltd के द्वारा CSR पहल के अंतर्गत बेहरापाली गांव में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के लिए दो दिवसीय नि:शुल्क आजीविका प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना था।

कार्यक्रम के दौरान 20 से अधिक SHG सदस्यों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में महिलाओं को पालक लाई बड़ी, सूखी ग्वार फली और दही मिर्ची तैयार करने की विधि सिखाई गई। विशेषज्ञों द्वारा सामग्री के चयन, तैयार करने की प्रक्रिया तथा सुरक्षित भंडारण के बारे में भी जानकारी दी गई।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

इस पहल से महिलाओं को घरेलू स्तर पर छोटे व्यवसाय शुरू करने के अवसर मिलेंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही यह प्रशिक्षण उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में भी सहायक होगा।

स्थानीय महिलाओं ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से उन्हें नई कौशल सीखने और अपने परिवार की आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा। MSP steel and power Ltd द्वारा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की बात कही गई है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर विकसित किए जा सकें।

इस अवसर पर MSP की तरफ से DGM CSR जितेंद्र प्रताप सिंह, पारस नाथ यादव , चंद्रेश टांक एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।