ब्रेकिंग

महान संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी के नाम पर रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम… सामान्य सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित

 

रायगढ़ । शहर सरकार ने मंगलवार को नगर निगम के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की अहम बैठक में निगम क्षेत्र के पंजरी प्लाट स्थित ऑडिटोरियम का नामकरण महान संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी के नाम पर किए जाने का निर्णय लिया है।बैठक में शहर विकास से जुड़े कई विषयों पर चर्चा की गई।पूज्य संत के नाम पर ऑडिटोरियम का नामकरण किए जाने को लेकर आज पक्ष विपक्ष के जन प्रतिनिधियों के खासा उत्साह रहा। पंजरी प्लॉट स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम का नामकरण संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव को निगम सदन में एकमत से पारित कर दिया गया। जनभावनाओं के अनुरूप अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा के संस्थापक पूज्य श्री बाबा प्रियदर्शी राम जी के उल्लेखनीय योगदान का स्मरण करते हुए महापौर जीवर्धन चौहान ने महापौर परिषद (एमआईसी) की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया। मेयर इन काउंसिल से पारित होकर यह प्रस्ताव सामान्य सभा को प्रेषित किया गया। मंगलवार 10 मार्च को आयोजित बैठक में उपस्थित सभी पार्षदों ने करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए इस पूजनीय प्रस्ताव का एक स्वर में समर्थन किया। पूज्य बाबा श्री प्रियदर्शी राम जी के कर कमलों से नब्बे के दशक के बाद बनोरा में अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट की स्थापना जन कल्याण एवं पीड़ित मानव की सेवा हेतु की गई। आस्था की इस त्रिवेणी से देशभर के अनुयायी गुरु-शिष्य की पावन परंपरा से जुड़े हुए हैं। छग के डभरा, शिवरीनारायण, चिरमिरी और अम्बिकापुर सहित अन्य राज्यों झारखंड बिहार में भी आश्रम की शाखाएँ संचालित हो रही हैं। सभी शाखाओं के जरिए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बेबस बेसहारा लोगों के जीवन की मूलभूत आवश्यकता शिक्षा चिकित्सा मुहैया कराई जा रही है! नशामुक्ति, खर्चीली शादी पर रोक,दहेज रहित विवाह,विधवा विवाह,महिला सशक्तिकरण,पारंपरिक खेती को प्रोत्साहन,उद्देश्यों को पूरा करने के साथ साथ यह संस्था पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के मार्गदर्शन में समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रही है। बनोरा ट्रस्ट के तत्वधान में निरंतर समाजसेवी

गतिविधियां संचालित है।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

आश्रम में निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए कक्षा 1 से 10वीं तक निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था है। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों के लिए साप्ताहिक निःशुल्क मेडिकल चेकअप, नेत्र जांच शिविर तथा प्रतिवर्ष वृहद स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जाता है। सामाजिक सेवा, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में बनोरा आश्रम का यह योगदान समाज के लिए अनुकरणीय माना जाता है। सामान्य सभा में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने ऑडिटोरियम का नाम संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम जी के नाम पर रखने के निर्णय पर खुशी जाहिर की और इसे आस्था व सम्मान का प्रतीक बताया।