ब्रेकिंग

पूज्य बाबा जी के नाम पर आडिटोरियम का नामकरण…श्री गुरु सिंह सभा ने सराहा अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपाल ने कहा पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम के मार्गदर्शन से समाज लाभान्वित

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ :- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रायगढ़ के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राजपाल ने निगम आडिटोरियम का नामकरण महान संत प्रियदर्शी राम जी के नाम पर किए जाने पर शहर सरकार के सराहना की है। सिक्ख समाज के लिए कार्यरत

श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष महेंद्र राजपाल ने कहा बाबा प्रियदर्शी राम जी का जीवन पीड़ित मानव की सेवा के लिए समर्पित है और उनके आध्यात्मिक आशीर्वचन सर्वधर्म से जुड़ी संस्थाओं का मार्गदर्शन कर रहे है । महेंद्र राजपाल ने कहा तीन दशकों में अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की संस्था मानव सेवा के लिए शिक्षा चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत से कार्य किए है। बनोरा ट्रस्ट के कार्यों का लाभ ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली साधन विहीन जनता को निरंतर मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत जनता अज्ञानता की वजह से जीवन की मूलभूत आवश्यकता चिकित्सा शिक्षा से वंचित थी लेकिन गुरु जी के मानव सेवा की भावना से ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य हुए है जिसका लाभ आस पास की जनता को मिला है। हमारे समाज को भी पूज्य पाद के मार्गदर्शन का लाभ मिला है।पूज्य पाद बाबा प्रियदर्शी राम जी ने आशीर्वचन के जरिए समाज को कुरीतियों अंधविश्वास एवं बचने का सुगम मार्ग बताया हैं। उनकी प्रेरणा से बहुत से लोग नशा मुक्त हुए है। पूज्य बाबा जी ने अघोर पंथ की वास्तविकता से सर्व समाज को अवगत कराया।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)