ब्रेकिंग

मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर विधानसभा घेराव करने रायगढ़ के कांग्रेस जनों ने शाखा यादव के नेतृत्व में रायपुर में हुए शामिल

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़  शाखा यादव ने भी सभा को किया संबोधित

आज 17 मार्च 2026 को रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में व जिला कांग्रेस प्रभारी नेत्री की गरिमामय उपस्थिति में रायगढ़ से विधानसभा घेराव कार्यक्रम के लिये सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर कूच किये।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

सत्तारूढ केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के निरंकुश कुशासन और विफल नीतियों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा 17 मार्च को रायपुर विधानसभा घेराव कार्यक्रम रखा गया था ।

विदित हो कि सत्तासीन केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के निरंकुश,तानाशाही, कुशासन से व्याप्त महंगाई,बेरोजगारी, तथा युवाओं,किसानों ,मजदूरों ,

शासकीय कर्मचारियों, आंगनबाड़ी क्रमिकों से वादा खिलाफी और चुनाव पूर्व किये वादे विफल साबित हो रहे हैं ,साथ ही कांग्रेस शासन काल में बनाई गई मनरेगा कानून के तहत मजदूरों को सौ दिन रोजगार गारंटी अधिकार प्राप्त थी जिसे षड़यंत्र पूर्वक मनरेगा का नाम बदलकर बंद करने का काम केंद्र सरकार कर रही है,

छत्तीसगढ की भाजपा सरकार के संरक्षण में नशे के कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है जगह-जगह शराब बिक्री की जा रही है,भाजपा के नेताओं के खेत में प्रतिबंधित सूखा नशा अफीम की खेती की जा रही है,युद्ध की आड़ में रसोई गैस की कीमत और किल्लतें बढ़ाई जा रही हैं कालाबाजारियों को खुली छूट दी जा रही है,देश प्रदेश की जनता निरंकुश सरकार के कार्यप्रणाली से त्रस्त होते जा रही है,

ऐसे ही अनेकानेक जनहित के विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदेश भर से आये कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा रायपुर विधानसभा का ऐतिहासिक घेराव किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रायपुर कूच किये साथ ही इस ऐतिहासिक सभा को शाखा यादव को भी संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ जिसमें शाखा यादव ने अपने उद्बोधन में केंद्र व राज्य सरकार के अनेकों जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला और जनविरोधी केंद्र व राज्य सरकार के काले कारनामों को उजागर किया।

उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेताओ में मुख्य रूप से छत्तीसगढ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत,ताम्रध्वज साहू,सत्यनारायण शर्मा,छत्तीसगढ प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज, उमेश पटेल,देवेन्द्र यादव,सहित प्रदेश भर से आए सांसद पूर्व सांसद,विधायक पूर्व विधायक ,कांग्रेस जिलाध्यक्षों,महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्त्तागण और रायगढ़ कांग्रेस से मुख्य रूप से नेतृत्वकर्ता कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव, एवं ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, पूर्व विधायक प्रकाश नायक,हरेराम तिवारी, सारांश राय , भुआल शुक्ला,अनुराग गुप्ता,विकास ठेठवार, संदीप अग्रवाल, रितेश वैध, आशीष चौबे,सौरभ अग्रवाल, मुरारी भट्ट,शारदा सिंह गहलोत,दीपक सिंह,रवि यादव,रवि गुप्ता,आकाश समुंद्रे,देव साहू राकेश तांडे,सोनू प्रवीस,व अन्य अनेको कांग्रेस जनों के साथ महिला प्रकोष्ठ से महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान ,पूर्व महिला अध्यक्ष बरखा सिंह,यशोदा कश्यप,रिनी बेगम,संयुक्ता सिंह व अन्य महिला कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में शताधिक कार्यकर्ता शामिल रहे।