ब्रेकिंग

चैत्र नवरात्र पर गद्दी चौक से निकलेगी भव्य माँ सकम्भारी माता रानी की चुनरी यात्रा, श्रद्धालुओं को आमंत्रण

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़  में चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांती इस वर्ष भी धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयुष मेडिकल की संचालिका आदरणीय श्री संतोष मौसी के नेतृत्व में माता रानी की चुनरी यात्रा एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार, 24 मार्च को सुबह 9:00 बजे निवास स्थान गद्दी चौक से सुंदरकांड पाठ के साथ होगी। इसके पश्चात दोपहर 3:00 बजे से मंगल पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

अगले दिन बुधवार, 25 मार्च को शाम 4:00 बजे माता रानी की भव्य चुनरी यात्रा गद्दी चौक से प्रारंभ होकर कोतरा रोड स्थित मां शाकंभरी मंदिर तक जाएगी, जहां इसका समापन होगा। इस दौरान भक्तजन भक्ति-भाव के साथ माता रानी के जयकारे लगाते हुए यात्रा में सम्मिलित होंगे।

आयोजकों द्वारा क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस पुण्य अवसर का लाभ उठाकर धार्मिक आस्था में भागीदार बन सकें।