
रायगढ़ 12 अप्रैल।छत्तीसगढ प्रदेश के महिला बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रदान किये जाने वाले साड़ी में भारी घोटाला उजागर हुआ है महिला बाल विकास विभाग द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर निम्न स्तर के साड़ियों का खरीदी किया गया और उसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वितरित किया जा रहा है इस साड़ी खरीदी में व्यापक रूप से घोटाला किये जाने का अंदेशा हो रहा है।

इसी घोटाला के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्टेशन चौक पर महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव, नेता प्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान , विकास ठेठवार,संदीप अग्रवाल आशीष शर्मा,वसीम खान,विकास शर्मा,अनुराग गुप्ता,अरुण गुप्ता, रितेश वैध, मुरारी भट्ट, सोनू पुरोहित,सुकलाम्बर,के पी साहू,अज्ञात मल्होत्रा, दीपक बी सिंह,रामू बहिदार, अरुणा चौहान,रेखा वैष्णव सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।




