
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। इस बार लैलूंगा क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। छापेमारी के दौरान खेत में अफीम की फसल लगी हुई पाई गई,

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार हो गया बताया जा रहा है
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




