ब्रेकिंग

जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत ने पूछा…अफीम की खेती पर कार्यवाही देख बौखला क्यों रही कांग्रेस साय सरकार के रहते बदनामी की चिंता ना करें सुमित शर्मा

 

सत्ता रहते घोटाले करने वाली कांग्रेसी अब साय सरकार के रहते बदनामी की चिंता ना करे:- सुमीत शर्मा

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ :- अफीम की खेती से बदनामी की चिंता करने वाले ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी के बयान पर पटलवार करते हुए भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कहा भूपेश सरकार ने सत्ता रहते 3200 करोड़ रुपए का शराब घोटाला,540 करोड़ रुपए का कोयला घोटाला,500 करोड़ का डीएफएम घोटाला,6000 करोड़ का महादेव सट्टा एप घोटाला,660 करोड़ का रीएजेंट घोटाला,1300 करोड़ का गौठान घोटाला,1000 करोड़ का हाउसिंग बोर्ड घोटाला,175 करोड़ का स्वास्थ्य घोटाला किया । क्या इन घोटालों से प्रदेश की छवि धूमिल नहीं हुई ?

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

सत्ता रहते छत्तीसगढ़ को बदनाम करने वाले अफीम की खेती करने वाले पर कार्यवाही होते देख कांग्रेसी अचानक विचलित क्यों हो गए । कांग्रेस के अभेद गढ़ में अफीम की खेती करने वालों पर कार्यवाही से विचलित विपक्ष की हरकत देख आम जनता हकीकत समझ गई है कि दाल में अवश्य कुछ काला है।दोषियों पर कार्यवाही होते देख विचलित कांग्रेस नेताओं से युवा भाजपा नेता सुमीत ने पूछा आखिर ये रिश्ता क्या कहलाता है ? इसका जवाब कांग्रेस को देना चाहिए। प्रदेश को बदनामी के दलदल में धकेलने वाली कांग्रेस सब साय सरकार के सुशासन में बदनामी की चिंता ना करे। प्रदेश का नाम बढ़ाने का काम साय सरकार बखूबी कर रही। मुख्यमंत्री साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के कुशल वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी प्रदेश की ख्याति बढ़ाने का काम संजीदा होकर कर रहे है। सुशासन की यह सरकार अफीम के सौदागरों को नहीं छोड़ेगी। मामला संज्ञान में आते ही साय सरकार में सभी जिलाधीश को आवश्यक निर्देश दिए है कि अफीम की खेती पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।यही वजह है कि रायगढ़ जिला प्रशासन के जाबांज अधिकारी मयंक चतुर्वेदी एवं पुलिस अधीक्षक शशि मोहन की चौकस निगाहों से अफीम की खेती करने वाले नहीं बच पाए। एक के बाद एक लगातार कार्यवाही कर साय सरकार ने अफीम की खेती करने वालों की कमर तोड़ दी। भूपेश सरकार के दौरान अफीम की खेती करने वालों पर क्या कार्यवाही की गई इसका जवाब भी कांग्रेस को देना चाहिए अन्यथा जनता यह मान लेगी कि भूपेश सरकार के दौरान अफीम की खेती करने वाले भूपेश सरकार की संरक्षण की वजह से बचे कार्यवाही से बचाए जा रहे थे। अफीम माफियाओं पर साय सरकार ने कार्यवाही की हिम्मत दिखाई है।