ब्रेकिंग

झगड़ा, मारपीट और हथियार लहराने वालों पर चक्रधर नगर और जूट मिल  पुलिस की सख्त कार्रवाई— 6 आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजे गये रिमांड

 

जूटमिल क्षेत्र में तलवारबाजी करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

चक्रधरनगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर खुरपी लहराकर दहशत फैलाने वाले 2 आरोपी दबोच, आदतन आरोपी आशीष महंत के कब्जे से धारदार खुरपी जब्त

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

दोनों मामलों में आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान जारी

असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सतत निगाह, शांति व्यवस्था बिगाडने वालों पर होगी कार्रवाई— एसएसपी शशि मोहन सिंह

 

लक्ष्य  न्यूज़ 24 मार्च रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस द्वारा आदतन झगड़ा, मारपीट में शामिल रहने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जूटमिल और चक्रधरनगर पुलिस ने झगड़ा, मारपीट और सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 6 आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है।

➡️ जूटमिल पुलिस ने अपचारी बालक समेत चार आरोपियों पर की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई—

जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत 21 मार्च को समाधी गली में हुई मारपीट की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी किशोर बालक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपने रिश्तेदार के साथ कयाघाट स्थित लकड़ी की देखरेख के लिए गया था, जहां करन बानी उर्फ करन गुप्ता अपने साथियों के साथ मौजूद था। किशोर बालक ने करन से उनके लकड़ी को नाली में बहा देने पर पूछताछ किया जिस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष के वहां से भागने पर आरोपी पीछा करते हुए घर तक पहुंचे और बाद में करन गुप्ता का बड़ा भाई सोनू गुप्ता तलवार लेकर मौके पर पहुंचा और जान से मारने की नीयत से दौड़ाने लगा। मामले में जूटमिल पुलिस ने अपराध क्रमांक 94/2026 धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी करन बानी उर्फ करन गुप्ता, नंद किशोर बानी उर्फ अखिल गुप्ता, सोनू गुप्ता एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया।

➡️ चक्रधरनगर पुलिस ने आदतन बदमाश आशीष महंत और उसके साथी श्याम बरेठ पर की कार्रवाई—

वहीं चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में 23 मार्च को पेट्रोलिंग के दौरान विजयपुर क्षेत्र में सूचना मिली कि दो युवक इंदिरा विहार मेन रोड पर धारदार खुरपी लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आशीष महंत और श्याम बरेठ बताया। आरोपी आशीष महंत के कब्जे से एक धारदार लोहे का खुरपी बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी आशीष महंत पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश—

 

जिले में शांति व्यवस्था भंग करने और मारपीट जैसी घटनाओं में शामिल असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसे तत्वों आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी