
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए केंद्र की गलत नीतियों, आर्थिक कुप्रबंधन , कूटनीतिक विफलताओं को फोकस करते हुए जनता का ध्यान आकृष्ट किया और बताया कि

मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता के कारण महंगाई किस कदर बेहताशा बढ़कर आम जनता को त्राहि माम् करने को मजबूर कर दिया है।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीन अध्यक्ष नागेन्द्र नेगी ने बताया कि
दिनों दिन घरेलू आवश्यक वस्तुओं के दामों में निरंतर वृद्धि हो रही है ये मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलताओं का ही परिणाम है।
स्वरोजगार की दृष्टिगत कमर्शियल गैस अत्यंत ही आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में आता है जिसका उपयोग कर लाखों लोगअपना जीवन यापन करते हैं इसके दामों में निरंतर वृद्धि मोदी सरकार द्वारा की जा रही है,
मोदी सरकार ने एक बार फिर कमर्शियल गैस के दाम में 195 रू. की बढ़ोतरी कर दिया। इसके पहले तीन महीने में कमर्शियल गैस के दाम में 525 रू. की बढ़ोतरी हुई थी, ।
पिछले हफ्ते ही मोदी सरकार ने घरेलू गैस के दाम में 62 रू की बढ़ोतरी कर दिया जिससे जनता हलाकान हो रही है।
मोदी सरकार ने खूब वाहवाही लिया कि पेट्रोल, डीजल पर हमने एक्साइज ड्यूटी कम कर दिया और भाजपा नेता इसको सरकार की बड़ी राहत देने वाली बहुत बड़ी उपलब्धि के तौर पर जोरशोर से प्रचारित कर रहे थे लेकिन आज ही पेट्रोल के दाम में 1 रू. से अधिक की बढ़ोतरी अलग-अलग राज्यों में हुई है।
नायरा के पेट्रोल पंप में तो यह बढ़ोतरी 4 रू. की है।
एवीएशन के पेट्रोल में भी बढ़ोतरी कर दीं गयी जिससे हवाई यात्रा भी महंगी हो गई।
एक तरफ मोदी जी ने कहा था हवाई चप्पल पहनने वाले को भी हवाई सफर आसानी से उपलब्ध कराना मोदी सरकार की जिम्मेदारी है और दूसरी तरफ हवाई सफर महंगी हो रही है तो हवाई चप्पल पहनने वाला गरीब आदमी के लिए सिर्फ मोदी का जुमला ही साबित हो रहा है ।
ऐसे नकारात्मक उपलब्धियों पर भी भाजपाई वाहवाही लेने में नहीं थक रहे।
घरेलू आवश्यक वस्तुओं में खाद्य तेल, मावा, राशन सामग्री सभी के दाम बेतहाशा बढ़ गये है। दूध के दाम भी बढ़ गये।
आम आदमी के किचन का बजट मोदी सरकार ने बढ़ाकर फेल कर दिया है। मोदी सरकार आने के पहले खाद्य तेल को 70 रुपए प्रति लीटर तक पहुंचने में 70 साल लग गए थे, लेकिन मोदी राज के चंद दिनों में ही 200 पार हो गया।
घरेलू गैस सिलेंडर जो भाजपाइयों को 400 रुपए में महंगा लगता था, उसे 900-1000 तक पहुंचा दिए,
कर्मिशयल गैस सिलेण्डर के दाम आज से 1580 से बढ़कर 1691 हो गया है। भाजपा सरकारों को जनता के आर्थिक मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है ।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार में आम आदमी का जीवन स्तर दिनों दिन खराब हुआ है, सारी राहत और रियायत केवल भाजपाइयों के पूंजीपति मित्रों के लिए है, देश के संसाधन, सार्वजनिक उपक्रम उन्हीं पर लुटाए जा रहे हैं, आम जनता इस महंगाई में परिवार पालने के लिए संघर्ष कर रहा है।
मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पूर्ववर्ती यूपीए की सरकार ने मनरेगा के नाम से रोजगार की कानूनी गारंटी का प्रावधान किया था जिसे मोदी सरकार ने महज़ योजना में परिवर्तित कर गरीबों का रोजगार का हक छीन लिया है, आम जनता की कमाई लगातार घट रही है,
देश के संसाधनों पर मोदी के पूंजीपति मित्रों का एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है, देश में आर्थिक असमानता सरकार की गलत नीतियों की वजह से ही बढ़ रहा है,
बेलगाम महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है।
आगे नागेन्द्र नेगी ने विज्ञप्ति में बताया कि
महंगाई आम जनता के लिए भाजपा निर्मित आपदा बन चुकी है, रेलवे की टिकट से लेकर स्कूल, कॉलेजों की फीस तक सब कुछ कई गुना बढ़ चुका है।
सरकार के संरक्षण में तरह-तरह के सेवा शुल्क लगाकर बैंक, आम खातेधारकों को खुलेआम लूट रही है। खाताधारक को बैंक जितना ब्याज नहीं देती है उससे अधिक सेवा शुल्क वसूल रही है।
पेट्रोल, डीजल से लेकर दैनिक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि ने आम जनता का बजट बिगाड़ दिया है।
मोदी सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलता का दंश पूरा देश झेल रहा है मोदी सरकार हर तरह से विफल साबित हो रही है।




