
लक्ष्य न्यूज़ घरघोड़ा। नगर की होनहार बेटी दिव्या पैंकरा के सब इंस्पेक्टर (S.I.) पद पर नव नियुक्ति के बाद प्रथम बार गृह नगर आगमन पर पूरे घरघोड़ा में हर्ष और गौरव का माहौल देखने को मिला। नगरवासी बड़ी संख्या में स्वागत के लिए उमड़ पड़े और जगह-जगह पुष्पमालाओं, मिठाइयों एवं आतिशी उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया।

दिव्या पैंकरा, स्वर्गीय निलाम्बर पैंकरा की सुपुत्री एवं मालती पैंकरा की पुत्री हैं। वे वार्ड क्रमांक 14, नेगीपारा, घरघोड़ा की निवासी हैं। एक साधारण किसान एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से निकलकर उन्होंने यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है, जिससे पूरे नगर सहित क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।

गृह वार्ड में घर-घर में उनका अभिनंदन किया गया, वहीं पार्षद तिलेश्वर पैंकरा ऐसे के नेतृत्व में शानदार कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें नगर के गणमान्य नागरिक, युवा, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी ने दिव्या को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नगरवासियों ने कहा कि दिव्या पैंकरा की यह उपलब्धि मेहनत, लगन और संघर्ष का प्रेरणादायक उदाहरण है, जो क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए मिसाल बनेगी। किसान परिवार की बेटी का इस मुकाम तक पहुंचना घरघोड़ा ही नहीं बल्कि पूरे रायगढ़ जिले के लिए गौरव और सम्मान का विषय है।
दिव्या पैंकरा की सफलता से नगरवासी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और हर ओर खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की प्रेरणा देगी।
“घरघोड़ा कंवर युवा शक्ति है एक, लक्ष्य और संकल्प अनेक,
समाज उत्थान में साथ चलें, मिलकर एक तीर एक कमान समान।”




