ब्रेकिंग

रायगढ़ संस्कार स्कूल के छात्र अश्विनी पटेल (ताराचंद पटेल )का  बैंक में चयन क्षेत्र का बढ़ाया मान बरमकेला के ग्रामीण परिवेश से निकलकर हासिल की सफलता स्कूल और गुरुजनों और माता पिता को दिया श्रेय

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र अश्विनी पटेल ने बैंकिंग क्षेत्र में सफलता हासिल करते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट (2025) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। अश्विनी पटेल बरमकेला के निवासी ताराचंद पटेल एवं श्रीमती गोदावरी पटेल के सुपुत्र हैं। उनके पिता ताराचंद पटेल अघरिया समाज बरमकेला के पूर्व अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य रह चुके हैं। अश्विनी का मूल निवास ग्राम विक्रमपाली है।

[4/6, 10:20 AM] rajesh sharma78073: अश्विनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संस्कार पब्लिक स्कूल, रायगढ़ से प्राप्त की और आगे बीटेक (इलेक्ट्रिकल) की पढ़ाई पूरी करने के बाद बैंकिंग क्षेत्र में कदम रखा। अपनी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने एसबीआई की परीक्षा में सफलता हासिल की।

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

[4/6, 10:20 AM] rajesh sharma78073: अश्विनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने विद्यालय, गुरुजनों और परिवार को देते हुए कहा कि कक्षा 6वीं से 10वीं तक का समय उनकी शैक्षणिक यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण दौर रहा, जहां उन्हें न केवल शिक्षा बल्कि अनुशासन और सही दिशा भी मिली। उन्होंने कक्षा 10वीं (सीबीएसई) में 10 सीजीपीए प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया था।

विद्यालय के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए अश्विनी ने कहा कि उनका दूरदर्शी मार्गदर्शन और प्रेरणा उनके लिए एक “लाइटहाउस” की तरह रहा, जिसने उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस दिया। साथ ही गणित शिक्षक सी.पी. देवांगन के मार्गदर्शन को भी उन्होंने अपनी सफलता में महत्वपूर्ण बताया।

विद्यालय परिवार ने अश्विनी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया है। ग्रामीण परिवेश से आने वाले अश्विनी पटेल की यह सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।