ब्रेकिंग

नाकाबंदी में चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — बिना दस्तावेज 30 क्विंटल चावल पिकअप सहित जब्त

 

बिना दस्तावेज परिवहन कर रहा था चालक, चक्रधरनगर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई कर खाद्य विभाग को दी गई सूचना

एसएसपी श्री शशि मोहन के निर्देशन में जिलेभर में सघन वाहन जांच जारी

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

लक्ष्य न्यूज़ 9 अप्रैल, रायगढ़ । जिले में अवैध खाद्य सामाग्रियों की कालाबजारी, अमूल्य खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के तहत चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में चावल को जब्त अवैध परिवहन की आशंका पर जब्त कर कार्रवाई की गई है।

एसएसपी  शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में 09 अप्रैल 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रतिदिन की भांति प्रमुख चेक प्वाइंट्स पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान थाना चक्रधरनगर पुलिस टीम द्वारा जमुनाईन चौक में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी।

जांच के दौरान एक सफेद रंग की टाटा योद्धा पिकअप वाहन क्रमांक CG 13 AF 5689 को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें पीछे चावल की बोरियां लदी हुई पाई गईं। वाहन चालक जयनंद मालाकार (36 वर्ष), निवासी सेमरा थाना पुसौर से परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन चालक कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

चावल के अवैध परिवहन की आशंका पर पुलिस ने *धारा 106 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता* के तहत कार्रवाई करते हुए चालक के कब्जे से उक्त पिकअप वाहन सहित 60 बोरी सीलबंद चावल (प्रत्येक 50 किलोग्राम), कुल 30 क्विंटल चावल जब्त किया। मामले की अग्रिम कार्यवाही के लिए खाद्य अधिकारी रायगढ़ को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे एवं आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी  शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

जिले में अमूल्य खनिजों के अवैध परिवहन और सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े खाद्य सामाग्री अनियमितताओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।