ब्रेकिंग

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध मे पम्पों पर कांग्रेस ने धरना व विरोध प्रदर्शन किया 

 

रायगढ़ 17 मई। पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस द्वारा पेट्रोल पंपों के सामने धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन पर मध्य ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में स्टेशन चौक व सत्तीगुड़ी चौक स्थित पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल डीजल के बढ़ती कीमतों का प्रतीकात्मक धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

उक्त विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जनों ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ स्लोगन लिखे हुए तख्ती लेकर और पेट्रोल डीजल के बढ़े दामों को वापस लेने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस जनों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पेट्रोल पंप पर आए ग्राहकों से पेट्रोल डीजल के बढ़ती कीमतों पर संवाद करते उनकी प्रतिक्रिया लिया गया जिसपर अधिकाधिक ग्राहकों ने पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों पर रोष जाहिर करते हुए भाजपा सरकार के गलत नीतियों का खुलकर आक्रोश व्यक्त किया ।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री एवं सराफा (सोना-चांदी) की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम जनता का जीवन अत्यंत कठिन बना दिया है। लगातार बढ़ती महंगाई के कारण निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी एवं आम नागरिक को भयंकर आर्थिक संकटों से सामना करना पड़ रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण दैनिक आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं प्रत्येक घर का बजट बिगड़ता जा रहा है घर चलाने में लोगों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है जिससे जनता में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के गलत नीतियों से उत्पन्न ऐसे तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और भाजपा सरकार के गलत नीति,निर्णय से बढ़े कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग करते हैं ।

उक्त विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शाखा यादव, पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला,महामंत्री विकास ठेठवार,संदीप अग्रवाल,शाखा यादव

पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शुक्ला,

विकास ठेठवार प्रभारी महामंत्री

संदीप अग्रवाल शहर ब्लॉक कांग्रेस मनमोहन गुप्ता संतोषराय नरेश जायसवाल हरेराम तिवारी मिलन मिश्रा सलीम नियारिया प्रदीप मिश्रा राकेश पाण्डेय आरिफ हुसैन वसीम खान रिंकी पाण्डेय

अभिषेक शर्मा सत्यप्रकाश शर्मा

राजेश कछवाहा जय प्रकाश साहू छाया पार्षद

बरखा ठाकुर यशोदा कश्यप

रंजना पटेल

दुष्यंत देवांगन बीनू बेगम

पद्मा चौहान संजुक्ता सिंह

प्रमोद देवांगन

कमर अली सुदीप घोष

मिंटू मसीद

देव साहू प्रदीप मिश्रा

सोनू पुरोहित वैभव चौबे

नीरज पोद्दार सुनील आनंद

मदन पटेल राजेश सिंह

मदन महंत भारत तिवारी

कन्हैया पटेल अज्ञात मल्होत्रा

रथु जायसवाल शेष चरण तिवारी

विजय टंडन अभिषेक राम

अमृत काटजू ,मिंटू मसीह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।

उक्ताशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी शहर महामंत्री विकास ठेठवार ने दी।