ब्रेकिंग

निजी स्कूलों के नियमों के उल्लंघन पर सीएम विष्णुदेव साय सख्त , बोले- किसी की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को लेकर राज्य सरकार ने लगाम लगानी शुरू कर दी है. इसके लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी सख्त नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसी किसी भी प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अभिभावक निश्चिंत रहें, प्रदेश में निजी स्कूलों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कठोर कार्रवाई की जाएगी

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

सीएम ने कहा कि शिकायत प्राप्त होने पर और स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अभिभावकों पर किसी भी प्रकार का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ स्वीकार्य नहीं है. राज्य सरकार इस विषय पर नजर बनाए हुए है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता व संतुलन सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है.

शिक्षा मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को कार्रवाई के निर्देश दिए थे. निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाई जाएगी. तय कीमत पर ही किताबें बेचनी होगी. इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी को भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं.