ब्रेकिंग

भारतवासियों के दिल से गीत गुनगुनाने की आशा चली गई:- रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी

 

रायगढ़ :- पद्म विभूषण से अलंकृत, मधुर वाणी,महान गायिका आशा भोसले जी के निधन के समाचार पर शोक व्यक्त करते हुए विधायक रायगढ़ वित्त मंत्री छत्तीसगढ़ ओपी चौधरी ने कहा भारतवासियों के दिल से गीत गुनगुनाने की आशा ही चली गई।आपका निधन भारतीय संगीत के लिये अपूरणीय क्षति है। मधुर सुरीली आवाज और असाधारण प्रतिभा के दम पर आशा जी ने दशकों तक हर महिलाओं युवाओं बुजुर्गों के दिलों में खास जगह बनाई और असंख्य अविस्मरणीय गीतों से संगीत जगत को नई बुलंदियाँ दीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।