
लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर में समाजसेवा की एक सराहनीय पहल देखने को मिल रही है। मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति एवं ब्राह्मण सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क दंत एवं त्वचा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह स्वास्थ्य शिविर 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को आदर्श बाल मंदिर स्कूल, सत्तीगुड़ी चौक में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में शहर के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा लोगों को निःशुल्क जांच एवं परामर्श की सुविधा प्रदान की जाएगी।इस अवसर पर डॉ. विकास शर्मा (MBBS, PGDCC), डॉ. काजल शर्मा (BDS) एवं डॉ. दीप्ति (BDS) अपनी सेवाएं देंगे। आयोजन समिति ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।





