ब्रेकिंग

पुसौर टिनमिनि में विकास खण्ड स्तरीय आयुष मेला 26 जून को

 

विकास खण्ड पूसौर के टिनमिनि ग्राम में आयुष विभाग द्वारा वृहत् शिविर का आयोजन 26 जून गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बीच बस्ती में किया जायेगा जिसमे आयुर्वेद एवं होमियोपैथी के अनुभवी चिकित्सक द्वारा निशुल्क इलाज कर दवाई वितरण किया जायेगा शिविर में रक्त परीक्षण, काढा वितरण एवं आयुर्वेद संबंधी विभिन्न प्रकार के पंपलेट वितरण किया जायेगा। आयुष विभाग द्वारा फ्लेक्स पंपलेट कोटवार द्वारा मुनादी करवा कर इत्यादि तरीके से आम जनता को सूचित किया गया है। आयुष विभाग द्वारा अपील किया जा रहा है कि शिविर में अधिक से अधिक लोग आकर स्वास्थ्य लाभ उठावे