ब्रेकिंग

कोयला खदान के लिए जंगल की कटाई का विरोध, ग्रामीणों को समर्थन देने पहुंची कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार,पूर्वमंत्री सत्यानन्द राठिया सहित 100 से अधिक लोग गिरफ्तार

 

लक्ष्य न्यूज़ रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के मुड़ागांव और आसपास के जंगलों के पेड़ कटाई के विरोध में आज सुबह ग्रामीणों का समर्थन करने पहुंची लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि एक उद्योगपति को इलाके में कोयला खदान आबंटित हुई है. बीते कई दिनों से खदान के नाम हजारों पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे. तमनार क्षेत्र में जंगल की कटाई का विरोध एक दर्जन से भी अधिक गांव के लोग बीते एक महीने से कर रहे हैं. आज सुबह ग्रामीणों के समर्थन में लैलूंगा कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार,पूर्वमंत्री सत्यानन्द राठिया सहित सैकड़ों लोग पहुंके थे जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.आदिवासी समुदायों की आजीविका का आधार है जंगल

तमनार क्षेत्र के मुडागांव में एक उद्योग समूह की एक परियोजना के लिए जंगल की कटाई शुरू की गई है. इस कार्य के लिए सैकड़ों पुलिस बल की तैनाती की गई है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में घने जंगल और जैव-विविधता से भरपूर वन क्षेत्र हैं, जो न केवल पर्यावरणीय संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय आदिवासी समुदायों की आजीविका का भी आधार है.

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

 

ग्रामीणों की सहमति लिए बगैर पेड़ों की हो रही कटाई

पेड़ों की कटाई की खबर के बाद ग्रामीणों में असंतोष बढ़ रहा है. कई लोगों ने इसे पर्यावरण के साथ-साथ उनकी संस्कृति और आजीविका पर हमला बताया है. ग्रामीणों का आरोप है कि कटाई के लिए उनकी सहमति नहीं ली गई और न ही इसकी पर्याप्त जानकारी दी गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जंगलों का विनाश किया जा रहा है.