ब्रेकिंग

भाजपा के डेढ़ साल के कार्यकाल में आदिवासी किसान और मजदूर हो रहे परेशान कांग्रेस

राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के आगमन को लेकर सह प्रभारी जरिता और पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने तीखी प्रेस वार्ता की

लक्ष्य  न्यूज़ रायगढ़  7 जुलाई को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर आ रहे हैं। जिसके तैयारी को लेकर कांग्रेस नेतागण जिलेवार बैठक कर कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के साथ साथ मीडिया से भी चर्चा कर रहे है। इस कड़ी में कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी जरीता लैतफलांग और पूर्व मंत्री उमेश पटेल , रायगढ़ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, पूर्व विधायक प्रकाश नायक सहित अन्य नेताओं ने कांग्रेस भवन रायगढ़ में प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। मंगलवार 1 जुलाई को मीडिया से बात करते हुए पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा सुशासन की बात करने वाली भाजपा सरकार में आदिवासी, किसान और मजदूर परेशान हो रहे हैं। किसानों को खाद व बीज के लिए भटकना पड़ रहा है। सरकार किसानों के हित के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में प्रदेश की दुर्दशा हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय न तो निर्णय ले पा रहे हैं और न ही प्रदेश में उनका विकास का दिख रहा है। किसान,आदिवासी गरीब और मजदूरों की इनके राज में दुर्दशा हो गई है। उन्होंने तमनार के मुड़ागांव में अडानी समूह द्वारा जंगल काटे जाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा सरकार फर्जी ग्राम सभा को आधार बनाकर जंगल उजाड़ रही है इस मामले में जांच और दोषियों कार्यवाही होने के साथ जंगलों के अवैध कटाई पर तत्काल रोक लगाना चाहिए। विधायक उमेश पटेल ने कहा मुख्यमंत्री साय सरगुजा संभाग की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे है। शिक्षा विभाग भी उनके पास है। शिक्षा विभाग के सेटअप को घटाकर वन प्लस वन प्रायमरी एवं वन प्लस 3 मिडिल स्कूल में कर रहे हैं। 50 हजार शिक्षकों के पद समाप्त हो रहे हैं। वही राज्य सरकार आउटसोर्सिंग के ज़रिए भरती निकल कर छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। प्रेस वार्ता में कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी जरीता लैतफलांग ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा कहा जाता है। लेकिन यहां के किसान त्रस्त है। जबकि प्रदेश सरकार सुशासन की बात करती है। भाजपा की सरकार प्रदेश में 10 हजार पाठशाला बंद कर 1400 मधुशाला खोल रही है। उन्होंने कहा कि 7 जुलाई को किसान, जवान, संविधान को लेकर कांग्रेस की रैली होगी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े शामिल होंगे। इसमें प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, अरुण गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष दीपक पाण्डेय,अनिल अग्रवाल चीकू, आशीष जायसवाल जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष,पूर्व जिला पंचायत सदस्यश्रीमती संगीत गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, प्रभारी महामंत्री शाखा यादव, विकास शर्मा, विकास ठेठवार, नारायण घोरे,,सौरभ अग्रवाल,राजेश भारद्वाज, आशीष शर्मा, यतीश गांधी, दयाराम धुर्वे, राम कुमार भगत, सत्य प्रकाश शर्मा,वसीम खान, प्रवक्ता श्रीमती रिंकि पांडेय,अभिषेक शर्मा,रवि पांडेय, विभाष सिंह ठाकुर, राजेन्द्र,अमृत काट्ज, सोनू पुरोहित,श्रीमती बरखा सिंह, वीनू बेगम, अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रवक्ता दीपक मंडल ने दिया है।

Rajesh Sharma

Rajesh Sharma

WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22
WhatsApp Image 2026-02-06 at 12.06.32
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.22 (1)
WhatsApp Image 2026-02-06 at 11.45.21 (2)

More Posts - Website